Loading...

About Our Organization

हमारे बारे में / About Us

समाज सेवा के लिए समर्पित एक संगठन जो 2025 से निरंतर कार्य कर रहा है

Home About Us

हमारा मिशन / Our Mission

हमारा मिशन सभी समाज के लोगों को एक साथ लाकर समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। हम सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहते हैं।

  • समाज में एकता स्थापित करना
  • निःशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय

हमारा दृष्टिकोण / Our Vision

हम एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं जहां हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय का समान अधिकार मिले। हमारा दृष्टिकोण एक स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण करना है।

  • स्वच्छ और स्वस्थ समाज
  • शिक्षित और सशक्त समुदाय
  • पर्यावरण अनुकूल विकास
President

श्री लंकेश्वर बाबा जी

राष्ट्रीय अध्यक्ष

President's Message

अध्यक्ष का संदेश / President's Message

अध्यक्ष का प्रेरणादायी संदेश
(LM Hospital - धर्मार्थ चिकित्सालय)

प्रिय समाजबंधुओ,
भारतीय मूल संस्कृति का मूल मंत्र है - सेवा, करुणा और मानवता। हमारी संस्कृति सिखाती है कि बीमार की सेवा, ईश्वर की सेवा है।
इसी पवित्र भावना के साथ भारतीय मूल संस्कृति चेतना मिशन ट्रस्ट के अंतर्गत LM Hospital (धर्मार्थ चिकित्सालय) समाज के हर वर्ग को सस्ती, सुलभ और सम्मानजनक चिकित्सा सेवा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

हमारा उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि
- रोगी को आशा देना,
- परिवार को विश्वास देना
- और समाज को स्वास्थ्य की ओर अग्रसर करना है।

आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर
- सेवा को अपना संस्कार बनाएं
- स्वास्थ्य को समाज की प्राथमिकता बनाएं
- और जरूरतमंद के लिए सहारा बनें

आपका सहयोग, आपका विश्वास और आपकी सहभागिता हीं एक स्वस्थ, सशक्त और संस्कारी भारत की नींव है। आइए, हम सब मिलकर "नर सेवा - नारायण सेवा" के संकल्प को जीवन में उतारें।

जय मानवता। जय संस्कृति।
अध्यक्ष
भारतीय मूल संस्कृति चेतना मिशन ट्रस्ट
LM Hospital (धर्मार्थ चिकित्सालय)

श्री लंकेश्वर बाबा जी

Our Achievements

हमारी उपलब्धियां / Our Achievements

0

सदस्य

0

कार्यक्रम

0

स्वास्थ्य शिविर

0

पेड़ लगाए

Testimonials

लोग क्या कहते हैं / What People Say

"यह पहली संस्था है जो सभी समाज को एक साथ लेकर चल रही है।"

सोनिया रॉय

सामाजिक कार्यकर्ता

"सर्व समाज एकता मिशन पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रख रही है।"

अजय शर्माल

पर्यावरण कार्यकर्ता

"यह पहली संस्था है जो सभी धर्म एवं सार्वजनिक कार्य को सर्वोपरि लेकर चल रही है।"

संगीता देवी

सामाजिक कार्यकर्ता

हमारे साथ जुड़ें? / Ready to Join Us?

आज ही भारतीय मूल संस्कृति चेतना मिशन ट्रस्ट संगठन से जुड़ें